Follow
बॉलीवुड के 5 मशहूर अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम का सिक्का पूरे बॉलीवुड पर चलता था। दिन प्रतिदिन उनकी लोकप्रियता अब घटती जा रही है। लगता है आने वाले समय में वे बॉलीवुड से धूमिल हो जाएंगे।

5. सनी देओल
62 वर्षीय सनी देओल की अपकमिंग फिल्म पल पल दिल के पास है, जिसके वे डायरेक्टर हैं। जिससे उनका बेटा डेब्यू कर रहा है। सनी देओल ने ग़दर एक प्रेम कथा, इंडियन, जीत और घातक जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दिए हैं। वे 90 के दशक के मोस्ट पेड अभिनेता थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। लगता है अब वे बॉलीवुड से गायब हो रहे हैं।

4. इमरान हाशमी
40 वर्षीय इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म चेहरे और मुंबई सागा है। इससे पहले उन्होंने मर्डर, जन्नत, आवारापन और मर्डर 2 जैसी कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। उन्हें बेहतरीन एक्टिंग के लिए फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही है।

3. सिद्धार्थ मल्होत्रा
34 वर्षीय सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2014 में एक विलन दिया था, जो सुपरहिट हुई थी। इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली। आखरी बार वे जबरिया जोड़ी में नजर आए थे, जो फ्लॉप साबित हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्में मरजावां और शेरशाह है।

2. गोविंदा
फिर से कमबैक करने की गोविंदा बहुत प्रयास कर रहे हैं। बता दे 90 के दशक में उन्होंने राजा बाबू, आंखें, साजन चले ससुराल और कुली नंबर वन जैसी सुपरहिट फिल्में दिए थे। 20 के दशक में वे राजनीति में चले गए। इस वजह से उनका करियर तबाह हो गया। आज उनकी फिल्में नहीं चल रही है पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई फिल्में किए, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

1.शाहरुख खान
किसी समय किंग खान की फिल्में आते ही सुपरहिट हो जाती थी। लेकिन साल 2015 के बाद उनकी एक भी फिल्म नहीं चली। उनकी आखिरी सुपरहिट फिल्म दिलवाले थी। इस दौरान फिल्में फ्लॉप या एवरेज रही। आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखे थे, जो शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म थी। लगता है आने वाले समय में वे बॉलीवुड के सुपरस्टार नहीं रहेंगे। उन्हें अब एक सुपरहिट फिल्म की तलाश है।