
Third party image reference
एक्ट्रेस चाहत खन्ना की निजी जिंदगी भी किसी फिल्म की दिलचस्प कहानी से कम नहीं रही है| चाहत खन्ना अभी तक दो बार शादी कर चुकी हैं| और उनकी दोनों ही शादी असफल रही है| इन शादियों से चाहत खन्ना के दो बच्चे भी हैं|
Third party image reference
चाहत ने पहली शादी भरत नरसिंघानी के साथ रचाई थी| लेकिन 1 साल के अंदर ही उनकी यह शादी टूट गई| जिसके बाद साल 2013 में चाहत खन्ना ने फरहान मिर्जा के साथ शादी की थी| लेकिन कुछ समय बाद इनके बीच के रिश्ते इतने खराब हो गए कि फरहान ने चाहत को घर से बाहर कर दिया| चाहत ने अपने पतियों के ऊपर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था|
Third party image reference
कुछ समय पहले ही चाहत खन्ना की मां का निधन हुआ था जिसके बाद चाहत बिल्कुल अकेली पड़ गई है| पैसे कमाने के साथ दोनों बच्चों को पालने में चाहत खन्ना को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है|