करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाड़ले तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से तो कई फैन पेज बने हुए हैं। यहां तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैन्स शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो यहां तेजी से वायरल हो रहा है, जहां तैमूर का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां तैमूर एक शख्स के छूने पर उसपर गुस्सा उतारते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को तैमूर के एक फैन पेज ने शेयर किया है। यहां वह गाड़ी में पिता सैफ अली खान के गोद में बैठे हुए हैं। तब एक शख्स आता है और तैमूर के गाल को छूने लगता है। तैमूर को यह पसंद नहीं आता है और वह गुस्से में उस शख्स के हाथ को झटक देते हैं। यही नहीं वह अपने नन्हें-नन्हे हाथो से उस शख्स के हाथो को मारने लगते हैं। तैमूर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
आप भी देखें उनके इस वीडियो को
A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudiakanawab) on Apr 10, 2019 at 10:41pm PDT
इसके पहले तैमूर की आईस्क्रीम खाते हुए एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई। यहां वह अपनी कजिन सिस्टर इनाया खेमू को आईस्क्रीम खाते हुए ललचा रहे हैं। वहीं करीना के साथ एक वीडियो भी देखा गया जहां वह मम्मी करीना को एक्सरसाइज़ करते हुए बड़े ध्यान से देख रहे थें।