Home
Trending
रांची में ऑर्गेनिक खेती करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो वायरल
रांची में ऑर्गेनिक खेती करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो वायरल
कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर फिलहाल विराम लगा हुआ है। प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां घर पर फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं।
फार्म हाउस में खेती कर रहे धोनी
आईपीएल टीम चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी लॉकडाउन से ही रांची में अपने फार्म हाउस में फैमिली के साथ हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही फार्म हाउस में खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा था। अब इसी ट्रैक्टर का इस्तेमाल धोनी ऑर्गेनिक खेती के लिए कर रहे हैं।वीडियो में धोनी अकेले ट्रैक्टर चलाते नजर दिख रहे हैं। इसमें कैप्शन के तौर पर लिखा गया है, 'धोनी रांची में अपने फार्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हुए।' धोनी ने महिंद्रा का स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था जिसकी कीमत 8 लाख के करीब है।